काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर भेजा अभिनन्दन पत्र सहित कविताओं की पाती ……..


वाराणसी 27 सितंबर:- आज काशी के सम्बन्धों को सहेजने व विरासत को संरक्षित करने में एक नया अध्याय और जुड़ गया जब काशी की सांस्कृतिक पहचान पद्मश्री पं राजेश्वर आचार्य ने स्वरचित कविता की पंक्तियों व अभिनन्दन पत्र को महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय को सौंपा ।
वैसे तो काशी के सांसद होने के नाते सदैव प्रधानमंत्री जी प्रत्येक काशी वासी की चिंता करते है , समय- समय पर पत्रों द्वारा अथवा अपने सम्बोधनों में काशी के हर एक घर की चिंता तथा काशी का मान बढाने वालो का अभिनन्दन करते हैं ।
परन्तु आज संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री पं राजेश्वर आचार्य ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने भावों को शब्दों की माला में गूंथकर जन्मदिवस का उपहार प्रधानमंत्री जी को समर्पित किया है ।
इस क्रम में अभिनन्दन संदेश के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए काशी विद्वत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व परोपकारी व दूरदृष्टा का है, आपने समाज के वंचितो व शोषितों के विकास व संवर्धन के साथ ही भारत में निवास करने वाले सभी वर्गों के हितो की चिंता की है , संस्कृत भाषा व साहित्य की दिशा में किये गये आपके समृद्ध प्रयासों ने भारत की ज्ञान परम्परा को और समृद्ध किया है , आप दीर्घायु हों और मां भारती की सतत सेवा कर भारत के विश्व गुरू बनने के मार्ग को प्रशस्त करते रहे ,मेरी शुभकामनांए सदैव आपके साथ सम्बद्ध है ।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है ,उनकी ह्रदय प्रिय नगरी काशी तो इसे उत्सव के रूप में मना रही है , इसी क्रम में काशी वासियों सहित पूरे काशी क्षेत्र से पोस्टकार्ड व पत्रों के माध्यम से प्रधान मंत्री जी को शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं ।
उक्त अवसर पर डा सुनील मिश्र , प्रीतेश आचार्य, मधुप सिंह, मोनू राय , पीयूष, शिरीश शुक्ल , क्षेत्रीय प्रवक्ता नवरतन राठी , शैलेन्द्र मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *