वाशिगटन : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस (राष्ट्रीय खुफिया इकाई) के निदेशक एवरिल हैंस से द्बिपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर बुधवार को चर्चा की।

जयशंकर चार दिन की वाशिगटन यात्रा पर हैं। इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “ आज सुबह पुराने दोस्त अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक एवरिल हैंस के साथ मिलकर अच्छा लगा। बातचीत में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का विषय शामिल था।” जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से बातचीत की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *