अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के सहायक अध्यापक मिथिलेश गौतम के नवरात्रि में माँ दुर्गा पर दिए विवादित टिप्पणी पर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देकर त्वरित कार्यवाही कर निष्काषन करने की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के शैक्षिक विषयों के समाधान हेतु कार्य करती है साथ ही साथ सामाजिक धार्मिक एवं संस्कृत विषय पर भी अपना मत रखती ऐसे में विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य मिथिलेश गौतम के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के ऊपर अत्यंत प्रदूषित टिप्पणी की गई जो विश्वविद्यालय में पढ़ रहे धार्मिक विद्यार्थियों के धार्मिक संवेदना को आहत करती है परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल उत्पन्न होने की घोर आशंका है।
उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी जी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मिथिलेश गौतम के ऊपर शीघ्र कार्यवाही करने जा रहा है।
विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा की मिथिलेश गौतम के इस टिप्पणी का अभाविप घोर विरोध करती है और मिथिलेश गौतम के निष्कासन की मांग करती है।
मांग ना पूरे होने की स्थिति में अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य है।
इकाई मंत्री उदय सोनकर ने कहा कि अभाविप सांस्कृतिक एवं धार्मिक विषयों को लेकर समाज की चेतना को जगाने का कार्य कर रही है ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणी विश्वविद्यालय एवं समाज को भी प्रभावित एवं प्रदूषित कर रहा है जो कत्तई मान्य नही है।
उक्त अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हरिदेव, प्रिया, दीक्षा, वर्षा, मनीषा, सत्यम, गणेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
