तिरंगा शाखा भी लगाया

आम आदमी पार्टी, वाराणसी ने शास्त्री घाट पर गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती उनके चित्रों पर माल्यार्पण करतें हुए मनाया और इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी जी ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर चर्चा करतें हुए कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश विरोधी ताकतों को धूल चटानी हैं। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी ने दोनों महापुरुषों को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज के समय मे जब जाति,मज़हब के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश की जा रहीं हैं तो गांधी,शास्त्री के सत्य,अहिंसा,स्वराज के सिद्धांतों पर चलते हुए फिरकापरस्त राजनीति को मात दी जा सकती हैं।
गोष्ठी के पूर्व, पूर्व की भांति तिरंगा शाखा भी लगाया गया जिसका नेतृत्व आपके बौद्धिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडे जी ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष- अखिलेश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी- घनश्याम पांडे, मनीष गुप्ता, सरोज शर्मा, शारदा टंडन, महफूज हुसैन, राहुल द्विवेदी, सत्य प्रकाश राम, प्रमोद श्रीवास्तव, आर के उपाध्याय, सागर यादव सहित साथी उपस्थित हुए ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *