खेल डेस्क। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने आज क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 चीन की जिया यी फान और झांग शु शियान को शिकस्त देकर 15 साल बाद बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के विमेंस डबल्स में भारत का मेडल पक्का कर दिया है।

भारतीय जोड़ी ने मुकाबला 16-21, 21-15, 21-13 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब त्रिसा और गायत्री की जोड़ी ने भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया।

आपको बात दें कि बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों या खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाता है। इस प्रकार से त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी अगर सेमीफाइनल में हार भी जाती हैं, तो उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का रहेगा।  भारतीय जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद बाद शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया।

PC: jansatta 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *