वाराणसी । स्थानीय होटल मधुवन पैलेस, ककरमत्ता में रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ का 37वां पदग्रहण समारोह एवं मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी की आधिकारिक क्लब यात्रा (OCV) आयोजित हुई। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो. निशा श्रीवास्तव एवं सचिव रो. अंशु सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रो. राहुल श्रीवास्तव एवं सचिव रो. संजय कुमार श्रीवास्तव को क्रमशः कॉलर एवं हैमर प्रदान कर कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष रो. ओलियांका हकीम बाबालोला के इस वर्ष के संदेश “Create Lasting Impact” के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी ने रोटरी की मूल भावना, सेवा कार्यों और समाज में स्थायी प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।वाराणसी रीजन के क्षेत्रीय प्रमुख रो. अनिल के. जाजोदिया ने निवर्तमान टीम को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी तथा नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोटरी मंडल की सेवा गतिविधियों में रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही है। समारोह के दौरान क्लब में चार नए सदस्यों को इंडक्ट किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रो. राहुल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि वह डिस्ट्रिक्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ द्वारा संचालित रोटरी सामुदायिक ग्राम सेवा दल को और अधिक प्रोत्साहित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, बालिकाओं की शिक्षा तथा खेलकूद के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रो. प्रशांत नागर, रीजनल सेक्रेटरी रो. आयुष्मान सुरेका सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के वरिष्ठ रोटेरियन एवं रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। इनमें रो. देवेन्द्र गोयल, रो. मुकेश दुबे, रो. ध्रुव गुप्ता, रो. नितिन जायसवाल, आशीष, नीलम, दीपक श्रीवास्तव, सुश्री दत्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे। मुख्य अतिथि का परिचय रो. प्रतिभा सिंह ने दिया, जबकि मंच संचालन रो. सुषमा श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष रो. देवेन्द्र गोयल एवं रो. संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। सचिवीय रिपोर्ट रो. संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। अंत में चार्टर सदस्य रो. संजय कुमार कपूर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *