इंटरनेट डेस्क। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस आपदा के एक हफ्ते के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बाढ़ में लापता लोगों की तलाश के बावजूद कई परिवारों को अपने परिजनों को अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। कई इलाकों में कीचड़ और मलबा जमा होने से राहत कार्य में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के अनुसार, 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद अब तक 1127 शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4800 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 500 विदेशी नागरिक हैं।

बताया जा रहा है कि नेपाल में सड़क और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कई चीनी नागरिक भी इस आपदा के कारण लापता हैं। करीब 100 चीनी नागरिक अभी भी लापता है। 

एक चौंकाने वाला मामला भी प्रकार में आया है। एक नेपाली लड़की ने जानकारी दी कि बाढ़ के कारण आई आपदा में उसने अपने परिवार के 17 सदस्यों को खो दिया। नेपाल में अभी भी बचाव और खोज अभियान जारी है। राहतकर्मी और सुरक्षा बल बाढ़ प्रभावित इलाकों तथा नदी के निचले हिस्सों में लगातार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

भारत की ओर से लगातार भेजी जा रही है सहायता
भारत की ओर से नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सहायता भेजी जा रही है। यहां राहत और बचाव कार्यों के लिए भारत ने अपनी पांचवीं सहायता उड़ान रवाना की है। इस बात की जानकारी उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

PC: edition.cnn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *