खेल डेस्क। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका ने अब केवल 39 गेंदों में शतक लगाकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है।

वॉर्नर पार्क में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ अपनी पारी से वह सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दासुन शनाका ने मैच में 43 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 121 की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने निर्धारित बीस ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए।

जवाब में सेंट लूसिया किंग्स की टीम 13.5 ओवर में महज 98 रन पर ही सिमट गई। ये मैच पैट्रियट्स ने 137 रन से अपने नाम किया। ये रन के अंतर से उसकी सीपीएल में सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले पैट्रियट्स ने रन के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत (119 रन) तलाहवास के खिलाफ हासिल की थी। 

दासुन शनाका ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम दर्ज
दासुन शनाका ने अपनी इस पारी से कई अन्य रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाए हैं।  दासुन शनाका (121) ने सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऐविन लुईस (102) को पीछे छोड़ा। वहीं सेंट् किट्स एंड पैट्रियट्स की ओर से एक पारी में बाउंड्री के सहारे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाया।

शनाका ने मैच में बाउंड्री के सहारे 104 रन बनाए। इस मामले में भी उन्होंने ऐविन लुईस (90) को पीछे छोड़ा। वहीं सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स की ओर से टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी शनाका ने अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने ने पारी में 12 छक्के लगाए। यहां भी उन्होंने ऐविन लुईस (11) को पीछे छोड़ा।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *