इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर हुए जोरदार विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 58 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है।

बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायलों में ज्यादातर 52 आम नागरिक हैं, जबकि बाकी सैन्यकर्मी हैं। रक्षा मंत्री के अनुसार, विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे उस जगह हुआ, जहां पटाखे रखे गए थे। हादसे के बाद यहां पर हड़कंप मच गया।

हालांकि इस अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं लगा है। अधिकारियों की ओर से इसकी जांच शुरू कर दी गई है।  आपको बात दें कि दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा  की आबादी केवल करीब 1 लाख है। 
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *