खेल डेस्क। विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दर्शकों को भिड़ंत देखने को मिलेगी। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली क्रिकेटर बनेंगी। भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है। वह पिछले 4 मैचों से अजेय है।

पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। ये एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। टूर्नामेंट में खेले बाकी के 6 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार मुकाबले हुए हैं। इनमें से टीम इंडिया को 14 मैचों में जीत मिली है। वहीं केवल तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा  ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। मंधाना ने 2 मैचों में 143 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा 2 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
 स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू और सादिया इकबाल।

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *