खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2013 के बाद से अब तक आपसी सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमें तब से लेकर अब तक केवल आईसीसी और एसीसी के मैच में एक-दूसरे से भिड़ती हैं। एक बार फिर से दोनों देशों के बीच आईसीसी और एसीसी मैचों के अलावा भिड़ंत हो सकती है।

आईसीसी की ओर से जल्द ही इस संबंध में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। पाकिस्तान भारत से सीरीज खेलने के लिए काफी व्याकुल नजर आ रहा है। इसी महीने आईसीसी का एक सेमिनार आयोजित होने वाली है। इसमें भारत-पाक मैचों पर चर्चा हो सकती है। आईसीसी सेमिनार 22 और 23 सितंबर को दुबई में होगी।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि तीन या फिर चार देशों का एक टूर्नामेंट आयोजित किया जाए, इसमें भारत और पाकिस्तान को शामिल किया जाए। इस सीरीज का वेन्यू भी न्यूट्रल रखने का प्रस्ताव है। अब आईसीसी की ओर से इस सीरीज की संभावना तलाशी जा रही है। आगामी समय ही बताएगा कि भारत-पाकिस्तान आईसीसी और एसीसी के मैच के अलावा एक-दूसरे खिलाफ कब खेलते नजर आएंगे। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *