इंटरनेट डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली में होने जा रही ब्रिक्स समिट के लिए तैयारिया पूरी हो चुकी हैं, इसके लिए ब्रिक्स से जुड़े कई देशों के नेता दिल्ली आ रहे है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी पहुंच रहे है। वो 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके कार्यालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। शिखर सम्मेलन में लोगों को केंद्र में रखकर विकास के एजेंडे के जरिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने, व्यापार और निवेश बढ़ाने, वित्तीय और संस्थागत सहयोग को आगे बढ़ाने तथा संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार पर चर्चा होगी।

रामाफोसा की यात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका का मुख्य फोकस ब्रिक्स के भीतर व्यापार और निवेश बढ़ाने, औद्योगिकीकरण और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने तथा अफ्रीकी बुनियादी ढांचे में निवेश जुटाने पर रहेगा।

रामाफोसा ब्रिक्स बिजनेस फोरम लिडर डायलोग में भी हिस्सा लेंगे। इसमें ब्रिक्स देशों के नेता और कारोबारी प्रतिनिधि व्यापार और सप्लाई चेन, कृषि, महिला नेतृत्व वाले विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *