खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज कल से शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन की वापसी हुई है। भारत को अकेले दम पर टी20 विश्व चैम्पियन बनाने वाले सैमसन का पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी या विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन में से कोई एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। नितीश कुमार रेड्डी की इस सीरीज से भारतीय टीम में वापसी होगी। शिवम दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को भी प्लेइंग इलेवन शामिल होना तय है। 

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *