इंटरनेट डेस्क। ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाया लिया है। इस देश ने अब अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद कर दी है। ईरान जंग के चलते होर्मुज बंद होने के बाद सऊदी द्वारा इसी पाइपलाइन से रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है।
मंत्रालय ने कहा कि पाइपलाइन पर गुरुवार को कई हमले हुए थे। पाइपलाइन को सुरक्षित करने और नुकसान का पता लगाने में टीमें जुटी हैं। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि ये हमले किसने किए। अब तक किसी भी देश या संगठन की ओर से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी कि हमले में पाइपलाइन के पास बने पंपिंग स्टेशनों को निशाना बनाया गया। एक पंपिंग स्टेशन पर आग से काफी नुकसान नजर आया है। इस संबंध में कई फोटोज भी सामने आई हैं।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
