इंटरनेट डेस्क। तुर्किये अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। वह अब पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में भी अपनी रक्षा तकनीक का दायरा बढ़ाने जा रहा है। इस संबंध में तुर्किये और बांग्लादेश मिलकर ड्रोन बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, तुर्किये की ओर से बोगुरा में ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी। जिसके लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाने की बात सामने आ रही है। बड़ी बात ये है कि तुर्किये की ओर से बांग्लादेश को ड्रोन बनाने की तकनीक भी दी जाएगी। तुर्किये जहां पर ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाने जा रहा है, वह क्षेत्र भारतीय सीमा से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

इसके पास ही बांग्लादेश एयरफोर्स का नया एयरबेस भी बनाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, तुर्किये के इस कदम से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में खतरा बढ़ेगा। आपको बता दें कि भारत की किसी भी पड़ोसी देश के साथ सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश से ही लगती है।

PC: diarchnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *