खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने बिना मैच खेले ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। आज भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल खेले जाने थे, लेकिन, बारिश के कारण दोनों ही मैच रद्द करने पड़े हैं। इसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह दी गई है।
सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। वहीं पाकिस्तान का सेमीफाइनल में सामना बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दोनों टीमों को सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। एशियन गेम्स के फाइनल में अभी तक दोनों टीमों का मुकाबला नहीं हुआ है। टीम इंडिया ने 2022 के एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। तब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच रद्द हुआ था ।
PC: asian
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
