इंटरनेट डेस्क। फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर  प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के दो विमान आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सेना ने इस बात की जानकारी दी है।  इस हादसे में चार सैन्य पायलटों की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, ये  हादसा शुक्रवार दोपहर 3:51 बजे मनीला के दक्षिण में लीपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुआ। बताया गया कि दोनों एसएफ -260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे।

एक विमान के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरे। फिलीपीन वायुसेना ने इस हादसे के बाद बड़ा फैसला लेते हुए एसएफ-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। जांच पूरी होने तक ये विमान उड़ान नहीं भरेंगे। आपको बता दें कि इस साल हवा में विमानों के टकराने से विश्व में ये  पांचवां बड़ा हादसा है।

PC: aajtak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *