इंटरनेट डेस्क। इजराइल आम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन के उम्मीदवार अभी 53 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

वहीं नेतन्याहू को सत्ता से हटाने का प्रयास  रहे गादी आइजनकोट गठबंधन के उम्मीदवार 48 सीटों में आगे चल रहे। अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।  इजराइली संसद में 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को कम से कम 61 सीटों पर जीत करनी होगी। अरब पार्टियां किंग मेकर की स्थिति में है।

हालांकि बहुमत नहीं मिलने के बावजूद नेतन्याहू एक बार फिर से सरकार बना सकते हैं। इसके लिए वह विपक्षी गठबंधन में शामिल किसी पार्टी या उसके कुछ सांसदों को अपने साथ लाने का प्रयास कर सकते हैं। सरकार बनाने के लिए इन सांसदों को सरकार में शामिल  करने के साथ ही उनकी कुछ मांगें मान सकते हैं।

PC: foxnews

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *