खेल डेस्क। पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। अपना 38वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली का जन्म आज ही के दिन यानी 5 नवंबर 1988 को हुआ था। जन्मदिन के दिन पहले विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई।
विराट कोहली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार खेल के दम पर आईसीसी के कई बड़े अवॉर्ड जीते हैं।आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। वह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली के पास आईसीसी के 10 बड़े अवॉर्ड मौजूद हैं। उन्होंने पहली बार सबसे बड़ा आईसीसी अवॉर्ड साल 2012 में जीता था, जब वे आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। इसके बाद 2017 में उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड मिला था।
इस साल वह आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने में भी सफल रहे थे। 2018 में भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड जीते थे।
ये है विराट कोहली के शीर्ष दस आईसीसी अवॉर्ड
आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2012
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2017
आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2017
आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018
आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018
आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2019
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द डिकेड
आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द डिकेड
आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
