खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली ने पहले वनडे में 51 गेंदों में 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके दम पर उन्होंने अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं।
एक खास मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम की भी उन्होंने बराबरी की थी। अब कोहली के पास उनको पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का शानदार मौका रहने वाला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 61 मैचों में 3241 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 10 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां निकली है। उन्होंने कुल 27 फिफ्टी प्लस रनों की इनिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली हैं।
बाबर आजम भी इस टीम के खिलाफ कुल 27 फिफ्टी प्लस रनों की इनिंग खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर ने 22 अर्धशतकीय और 5 शतकीय पारियां खेली हैं। अगले मैच में अर्धशतक लगाने पर विराट कोहली पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर को पीछे छोड़ देंगे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
