खेल डेस्क। भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उनका एक स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। जबकि पहले ये एक ही मैच से बाहर हुए थे। अब न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे इस पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। डेवोन कॉन्वे एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए थे। पहले वे केवल पहले ही मैच से बाहर हुए थे, उम्मीद की जा रही थी कि वे दूसरे मैच से वापसी करेंगे, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि उनकी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है, इसलिए अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर निक केली को कीवी टीम में शामिल किया गया है। उन्हें पहले आखिरी दो मैचों के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन अब वे दूसरे मैच से ही टीम से जुड़ेंगे।
मैट हेनरी हुए पूरी तरह से ठीक, खेल सकते हैं दूसरा वनडे
न्यूजीलैंड के लिए एक राहत की बात है। डेवोन कॉन्वे से प्रैक्टिस के दौरान टकराने वाले मैट हेनरी अब पूरी तरह से ठीक होने के कारण दूसरे मैच में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच मिस किया था। आपको बात दें कि कीवी टीम कई खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
