खेल डेस्क। गुरनूर बराड़  (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑकलैंड के बाद वेलिंग्टन के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को केवल 134 रन पर समेट दिया। बराड़ ने दस ओवरों में 30 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अक्षर पटेल को दो-दो  विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर 38 गेंदों में 31 रन का योगदान  दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए मेहमान टीम को केवल 134 रन पर ही ढेर कर दिया।  भारतीय टीम को अब पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए 135 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम पहला वनडे जीत चुकी है।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *