इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का अब चौथा मैच खेला जाएगा। अब तक तीन मैच हो चुके हैं। पहले दो मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए थे, हालांकि तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद कर दिया गया। अब भारत की 2-0 की लीड है।  इस बीच चौथे वनडे की तैयारी हो रही है। 

टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे की तैयारी शुरू कर चुकी है। भारतीय टीम की कोशिश होगी अगला मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम किया जाए। हालांकि इसमें भारतीय टीम काफी बदली हुई सी नजर आएगी। शुभमन गिल टीम का साथ छोड़कर जा चुके हैं। वे अब टेस्ट मैच की तैयारी में जुटने जा रहे हैं, जो 19 नवंबर से शुरू होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 13 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगाअगला मुकाबला 13 नवंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार इस मुकाबले के शुरू होने का वक्त सुबह साढ़े सात बजे का होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। करीब तीन बजे तक मैच खत्म हो जाएगा। इसके बाद सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा।

pc- india tv hindi
 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *