खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के आज माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे चौथे मुकाबले में पहले खेलते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने नौ पर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर तो खाता भी नहीं खोल सके।
इससे पहले ओर से विल यंग (125 रन) और टीम साइफर्ट (58 रन) ने शानदार पारियां खेली। साइफर्ट ने अपनी अर्धशतकीय पारी से करीब 27 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त किया। उन्होंने दस ओवरों में ही 50 रन बना दिए। साल 1999 के बाद पहली बार किसी कीवी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पहले दस ओवर में अपना अर्धशतक पूरा है। इससे पहले साल 1999 जनवरी में ब्रायन यंग ने 35 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली थी। अब साइफर्ट 1999 के बाद भारत के खिलाफ पहले दस ओवरों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
गत 17 वनडे मैचों में से पहली बार न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 50 का आंकड़ा पार किया
विशेष बात ये है कि गत 17 वनडे मैचों में से पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 50 का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए मैच में कीवी टीम ने बिना किसी नुकसान के 64 रन बनाए थे। साइफर्ट ने आज भारत के खिलाफ 48 बॉल पर 58 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए।न्यूजीलैंड का पहला विकेट 12 ओवर में 85 रन हो चुका था।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
