खेल डेस्क। विल यंग (125 रन) और टीम साइफर्ट (58 रन) की शानदार पारियों के बाद मैट हेनरी की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के आज माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में भी वापसी कर ली। कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 333 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवरों में केवल 89 रन पर ही ढेर हो गई।
टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तार श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल जाए। हेनरी की आग उगलती गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज सरेंडर करते चले गए। भारत की वनडे में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है। हेनरी ने मैच में 27 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। मैथ्यू फिशर ने तीन विकेट झटके।
ईशान किशन ने भारत की ओर से बनाए सर्वाधिक 27 रन
भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रन का योगदान दिया। इससे पहले कीवी टीम की ओर से यंग ने 88 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। इस सलामी बल्लेबाज ने 108 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत की ओर से आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नमन धीर एक-एक विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
