इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रिवार को हवाई यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहां पर कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से सुरक्षा कारणों से अमेरिका के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोक दिया गया। इस दौरान आठ हजार से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए।

शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटाने बार शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। आपको बता दें कि 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार अमेरिका में इस प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जनवरी 2023 में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था। विमान सेवा ठप होने के कारण न्यूयॉर्क के कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पेरिस जाने वाले यात्री फ्लाइट का इंतजार करते रहे। 
एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए हुई इतने  डॉलर की मांग
एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए अब अमेरिको मोटी राशि खर्च करनी होगी। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने इसके लिए 50 अरब डॉलर की मांग की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने इसके लिए कांग्रेस से 30 अरब डॉलर मांगे हैं। डफी ने कहा कि सिस्टम की छोटी-मोटी मरम्मत के बजाय इसे पूरी तरह आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। गत वर्ष  कांग्रेस ने इसके लिए 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए थे।

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *