खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण को लेकर पंजाब किंग्स ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब किंग्स अब इस संस्करण में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी।पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल से कप्तानी छीनकर भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को ये जिम्मेदारी दिए जाने का निर्णय लिया है।

मयंक अग्रवाल को केएल राहुल के बाद पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपी गई थी। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में टीम इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। वह दस टीमों में छठे स्थान पर रही थी।

पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिखर धवन को कप्तान बनाने जाने की जानकारी दी है। शिखर धवन को अब भारतीय टीम की ओर से वनडे में खेलने का मौका मिलता है। उन्हें न्यूजीलैंड में होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है।

शिखर धवन ने साल 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *