इंटरनेट डेस्क। बढ़ता कोरोना चीन के लिए फिर से मुसीबत बनाता जा रहा है। पिछले एक स्पताह में चीन में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है। इस कारण से चीन में स्कूल, कॉलेज,शॉपिंग मॉल सबकों बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही चीन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एपल आईफोन फैक्ट्री में भी तालाबंदी हो गई है।

एपल आईफोन फैक्ट्री में तालाबंदी के साथ ही वेतन विवाद को लेकर कर्मचारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसमें सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में कई श्रमिकों के घायल होने की सूचना है। यहां सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को जमीन पर पटकर मारा है। इस संघर्ष के वीडियों भी सामने आए है।

जानकारी के अनुसार कोरोना के चलते करीब एक माह से फैक्ट्री में पाबंदिया चल रही थी इसके कारण श्रमिक भड़क उठे। बताया जा रहा है की फैक्ट्री के करीब 20 हजार कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया था जिनके खाने और दवाईयों के की भी समस्यां सामने आ रही थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *