किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है – दयाशंकर मिश्र

वाराणसी 27 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उन्हें समृद्ध बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है।
उक्त बातें रविवार को इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिशु मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के आयुष खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए विचार व्यक्त कर रहे थे
डॉ मिश्र ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश की किसान कल्याणकारी योजनाओं के कारण किसानों ने अपना समर्थन भाजपा को देकर विपक्षी पार्टियों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के मान सम्मान को बढ़ाने के साथ ही उनकी आय को दुगनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि आने वाले नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव में भी अन्नदाताओं की भूमिका अहम है।
सम्मेलन के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया।
समारोह की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने तथा समारोह का संचालन किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से आयुष खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू, काशीनाथ तिवारी, बृजनंदन सिंह, जयनाथ मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, अंबरीश सिंह भोला, विवेक पांडेय, अमित सिंह चिंटू, जय विश्वकर्मा, रोहित जयसवाल आदि मौजूद रहे।
भवदीय
किशोर सेठ
मीडिया प्रभारी
भाजपा महानगर, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *