ये लोकतंत्र की जीत है अब डबल इंजन की सरकार दुगुनी रफ्तार से विकास के ट्रैक पर दौड़ेगी – रीता निलेश सिंह ||
रोहित सेठ
वाराणसी :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ साथ चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार वापसी की है, तमाम कठिनाइयों के बाद भी लोगों में मोदी योगी का जादू सर चढ़कर बोला और पुनः प्रचंड बहुतमत की सरकार बन रही है उत्तर प्रदेश में, भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रवक्ता रीता निलेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ये लोकतंत्र की जीत है, ये जनता के विश्वास की जीत है, उत्तर प्रदेश की जनता झूठे वादों में नही फंसकर सच का साथ दिया और अब डबल इंजन की सरकार दुगुनी रफ्तार से विकास के ट्रैक पर दौड़ेगी ।
श्रीमती रीता सिंह ने भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओ के बीच मिठाई वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस जीत के हिरो है, कार्यकर्ताओ ने जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा संभाल रखा था कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का परिणाम आज रंग लाया इसके लिए उत्तर प्रदेश के साथ साथ गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड के समस्त कार्यकर्ताओ को मैं कोटि कोटि प्रणाम करती हूं ||
