इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत जितने जोश के साथ हुई थी उसी जोश के साथ वो समाप्त भी हो गई। जी हां 36 सालों से वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार कर रहे अर्जेंटीना ने इस खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया। साथ ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा हो गया।

जानकारी के अनुसार फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी। आपकों बता दें की अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने में सफलता हांसिल की है। इस मुकाबले में 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। इस दौरान लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया।

लेकिन फ्रांस के एम्बाप्पे ने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच की जीत के साथ ही वर्ल्ड कप का समापन हो गया और अर्जेंटीना इस बार वर्ल्ड कप का चैंपियन बन गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *