इंटरनेट डेस्क। चीन में कोरोना ने एक तरह हाहाकार मचा रखा है तो दूसरी तरफ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल नसीब नहीं हो रहे है। हालात यह है की मरे हुए लोगों की अंत्येष्टि के लिए भी लोगों को पांच से छह दिनों की वैटिंग करनी पड़ रही है। इधर बिगड़ते हालातों के बीच चीन में लोग सड़कों पर है और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांग कर रहे है।
आपकों बता दें की यह कोई पहली बार नहीं है की जब जिनपिंग लोगों का गुस्सा झेल रहे हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर चीन की जनता शी जिनपिंग के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है। जानकारी सामने आई है की शी जिनपिंग के सख्त कोविड नियमों के विरोध में लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रह है।
खबरे तो यह भी सामने आ रही है की चीन में लोग कम्युनिस्ट पार्टी के एकदलीय शासन को खत्म करने की मांग कर रहे है। लोगों के गुस्से का मुख्य कारण कोविड-19 महामारी से ठीक से न निपटना है। वहां लोगों का कहना है की सरकार कोविड को लेकर सही नीति नहीं बना पाई और असर हमारी आजीविका और हमारी आजादी पर हो रहा है।
