इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाने वाले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के चर्चे इन दिनों चारों तरफ है। अर्जेंटीना की टीम ने हाल ही में 18 दिसंबर को फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही अर्जेंटीना और कप्तान मेसी के दुनियाभर में चर्चे हो रहे है।

इसी बीच खबरें यह भी सुनने को मिल रही है की अर्जेंटीना सरकार मेसी को बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिसे हम बड़ा सम्मान भी कह सकते है। बताया जा रहा है की अर्जेंटीनाई सरकार अपने देश के नोट पर मेसी की फोटो लगाने पर विचार कर रही है। ऐसी कई रिपोर्टस सामने आ रही है।

इन रिपोर्टस की माने तो सेंट्रल बैंक ऑफ अर्जेंटीना ने इस तरह का सरकार को प्रस्ताव दिया है। जिसमें हजार के नोट पर मेसी का फोटो लगाया जा सकता है। इसस पहले भी अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में खिताब जीता था। तब भी बैंक ने सिक्के जारी किए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *