इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नाम आते ही क्रिकेट के दीवानों में एक अलग ही तरह की खुशी देखने को मिलती है। ऐसे में इसे फटाफट क्रिकेट भी कहते है और इसका रोमांच भी अलग ही तरह का होता है। वैसे बात आईपीएल की कर ले तो आज आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन होने जा रहा है।

इस ऑक्शन में लगभग 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और इनमें से लगभग 87 खिलाड़ियों को ही टीमें खरीद पाएगी। इनमें भी लगभग 30 खिलाड़ी इंडियन होंगे और बाकी विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस बोली में 10 टीमें भाग लेगी और लगभग 206 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

नीलामी आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगी और नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। ऐसे में आज का दिन आईपीएल के लिए नीलाम होने वाले खिलाड़ियों के लिए अहम दिन होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *