इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल की दुनिया में एक युग का अंत हो गया। ब्राजिल को तीनबार विश्व चैपिंयन बनाने वाले पेले आज दुनिया को अलविदा कह गए। वो पिछले 1 महीने से अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका उपचार जारी था। पेले को ब्लैक पर्ल और द किंग सहित कई नामों से जाना जाता था।
82 वर्षीय पेले का ब्राजील के साओ पाउलो में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और वहीं उनका निधन हो गया। वह कैंसर, हार्ट जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे और लगभग एक महीने अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। दो दिन पूर्व ही उनके बेटे और बेटी ने उनके लिए ट्वीट किया था।
जानकारी के अनुसार सितंबर 2021 में उनकी बड़ी आंत में ट्यूमर की शिकायत हो गई थी। जिसकों ऑपरेशन कर हटा दिया गया था। वो इसके बाद कुछ समय तक स्वस्थ भी रहे थे लेकिन फिर से उनकी यह बीमारी उभर आई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
