इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल के महान प्लेयर पेले का निधन हो गया है। वो पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका केंसर का का इलाज चल रहा था। 82 वर्षिय पेले ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। हालांकि इस महान फुटबालर ने दुनिया में अपना नाम इतना रोशन किया की वो हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

आज हम पेले के उन खिताबों की बात करेंगे जो उन्होंने अपने नाम किए थे। फुटबॉल की विश्व शासी निकाय फीफा द्वारा पेले को महानतम का लेबल दिया गया। इसके बाद 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा पेले को एथलीट ऑफ द सेंचुरी के नाम से नवाजा गया।

इसके साथ ही उन्हें टाइम मैगजीन की 20वीं सदी के 100 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल किया गया और पेले को 2000 में विश्व खिलाड़ी का वोट दिया गया। इतना ही नहीं उनके नाम इसके अलावा और भी कई खिताब थे जो हमेशा याद किए जाएंगे, पेले को फुटबॉल का जादूगर भी कहा जाता था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *