इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल की तूफानी पारी को देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। भारत में तो उनके दीवाने है ही पाकिस्तान में भी टीम के पूर्व कप्तान उनके दीवाने हो गए है और कहा की आज के दौर में शुभमन जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है।

इस पारी के साथ ही गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा है कि क्रिकेट को शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है।

सलमान बट ने कहा जब से मैंने शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलते हुए देखा है, तब से मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। आपकों बता दें की गिल ने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *