खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आज न्यूजीलैंड की पारी 34.3 ओवरों में केवल 108 रन पर ही समेट दी है। रोहित शर्मा की कप्तान वाली भारतीय टीम को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को जीतने के लिए केवल 109 रन बनाने होंगे।

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। उनका ये निर्णय भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

हालांकि वह केवल एक विकेट से ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने चार सौ विकेट का आंकड़ा छूने से चूक गए। शमी के अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 399 विकेट हो गए हैं। मोहम्मद शमी अब तक टेस्ट में 216, वनडे में 159 और टी20 में 24 विकेट हासिल कर चुके हैं।

भारत की ओर से इस मैच में हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर ने भी दो-दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फ्लिप्स ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *