खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच कल खेला जाएगा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारत शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चुका है।

इस मैच में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली सहित कई सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया जा सकता है। कप्तान रोहित शर्मा की ओर से इस प्रकार के संकेत मिल चुके हैं। भारतीय टीम को 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसी कारण तीसरे वनडे में पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ ही मोहम्मद शमी और शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है।

कप्तान रोहित शर्मा के पास इस मैच में बेंच स्ट्रेंथ को चेक करने का मौका होगा। इस मैच में रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिल सकता है। जबकि शुभमन गिल के स्थान पर इशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: इशान किशन, रोहित शर्मा, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *