भारत के क्रिकेटर केएल राहुल ने सोमवार (23 जनवरी) को खंडाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की। शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और बाद में राहुल और अथिया का एक छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया।

शादी की फोटोज शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “तेरी रोशनी में, मैं प्यार करना सीखता हूं…” आज अपने सबसे चहेते लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की जिसने हमें बेहद खुशी और शांति दी है ।

अथिया ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जबकि राहुल बेज कलर की शेरवानी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

इससे पहले दिन में, सुनील शेट्टी ने विवाह स्थल के बाहर जमा मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया और घोषणा की कि वह अब ससुर बन गए हैं। शाम को राहुल और अथिया की शादी के बाद का पहला वीडियो भी शेयर किया गया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

30 वर्षीय राहुल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं। 30 वर्षीय अथिया एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और उन्होंने 2015 में निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित “हीरो” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। राहुल और अथिया के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने की उम्मीद है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *