वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से व्हाइट हाउस में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने शिरकत की। डेमोक्रेट के सदस्य थानेदार (67) को पिछले साल नवंबर में मिशिगन की 13वीं कांग्रेशनल डिस्टि्रक्ट से चुना गया था। अधिकारियों ने बताया कि बाइडन ने पहली बार सांसद चुने गए नेताओं को मंगलवार को आमंत्रित किया था। अमेरिकी कांग्रेसमें एमी बेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और थानेदार सहित अब पांच भारतीय-अमेरिकी हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *