इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में जमकर रिकॉर्ड बने। इस मैच में शुभमन गिल ने ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आपकों बता दे की कल के मुकाबले में भी गिल शतकीय पारी खेली थी और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी।

लेकिन आज हम इस खबर में टीम इंडिया की और से अंतिम वनडे मुकाबले में मारे गए छक्कों को की बात कर रहे है। अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया की और से सभी बल्लेबाजों ने मिलकर 19 छक्के लगाए। यह किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा सिक्स के पिछले भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले भी टीम इंडिया की और से 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 छक्के मारे गए थे।

कल खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 385 रन बनाए वहीं जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 295 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *