खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईसीसी रैंकिंग में नम्बर वन गेंदबाज बन गए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 9 विकेट हासिल करने के बाद मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत दो वनडे में 5 विकेट हासिल किए थे।

इस प्रदर्शन के दम पर मोहम्मद सिराज आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर आ गए हैं। सिराज के वनडे रैंकिंग में 729 रेटिंग अंक हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट तीसरे तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की जीत से भारतीय टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *