थाने में रखी वाहनों के नीलामी और बेहतर रख रखाव व रजिस्टर रख रखाव एवम शिकायतकर्ता से बराबर फीड बैक लेने के लिए दी नशीहत
वाराणसी :-
डीआईजी अपराध एवम कानून व्यवस्था मुख्यालय वाराणसी कमिश्नरेट सुभाषचंद्र दुबे जी ने शिवपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण परम्परागत तरीके से करने के लिए शिवपुर थाने एकाएक आ धमके, डीआईजी वाराणसी के पहुँचते ही पहले से मौजूद एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह एवम प्रभारी शिवपुर एस0आर0गौतम एवम क्राइम इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार मिश्रा के साथ चौकी प्रभारी गिलट बाजार राधेश्याम सिंह, चाँदमारी चौकी प्रभारी हरिओम सिंह, काशीराम चौकी प्रभारी स्वतन्त्र सिंह, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी अमरीश सिंह के साथ शिवपुर थाने के उप निरीक्षक प्रदीप यादव,उपनिरीक्षक कालीदिन, उपनिरीक्षक विवेक सिंह,समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों ने सलामी देते हुए स्वागत किया। डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे ने शिवपुर थाने पहुँचते ही सबसे पहले थाने में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बने बैरक एवम मेस तथा थाने में रखी मुकदमे में वांछित गाड़ियों के रख रखाव का निरीक्षण किये तथा गाड़ियों की समय से नीलामी कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक शिवपुर एस0 आर0गौतम को निर्देश दिये, वही शिवपुर थाने में बने महिला हेल्प डेस्क में डीआईजी ने जाकर महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रंजना उपाध्याय से महिला सम्बन्धी रजिस्टर एवम शिकायती रजिस्टर माँगकर जांच पड़ताल की तथा निर्देशित किये की जिन भी महिलाओं सम्बन्धी शिकायते थाने स्तर पर आती है उसका फ़ीड बैक जरूर समय समय पर रजिस्टर में अंकित किया जाय और फोन से वार्ता की जाय।डीआईजी ने शिवपुर थाने के हेडमुंशी नान्हक सिंह से एन सी आर रजिस्टर,एफआईआर रजिस्टर,अपराध न0 8 रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर एवम शस्त्र रजिस्टर की जाँच पड़ताल किये वही सब रजिस्टर एवम साफ सफाई को देखते हुए डीआईजी काफी शिवपुर प्रभारी निरीक्षक एस0आर0गौतम को सराहा तथा प्रभारी निरीक्षक शिवपुर को निर्देशित किया कि थाने स्तर पर जो भी मामले आते रहे उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करते हुए रजिस्टर में शिकायत को अंकित करते हुए फिड बैक जरूर ले और महीनों बाद फोन के जरिये भी उनसे बराबर तालमेल बनाते हुए फीड बैक लेते रहे, वही आई जी आर एस एवम सीसीटी एन एस के प्रभारी से जनवरी माह से ऑनलाइन पॉजिटिव और निगेटिव की कार्यवाही भी डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे ने लिया और ऑनलाइन शिकायत का निस्तारण समय से कराने एवम करने के लिए सीसीटीएनएस प्रभारी को निर्देशित किया ।।


