अबुजा : दक्षिणी नाइजीरिया में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 11 लोग इस हद तक जल गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुमकिन नहीं है। आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी से जुड़े डॉ. ओलुफ़ेमी ओके-ओसानिनटोलू ने रविवार को एक बयान में बताया कि नाइजीरिया के ओजुलेग्बा में व्यस्त पुल पर भारी कंटेनर ले जाने वाला ट्रक एक वाणिज्यिक बस से टकरा गया।

उन्होंने कहा, ”आगे की जांच में पता चला कि हादसे के समय बस में यात्री चढ़ रहे थे, तभी ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वह बस पर गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में केवल एक महिला बच पाई, जबकि दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, नाइजीरिया की सड़क सुरक्षा एजेंसी ने बताया था कि रविवार को लागोस के पास ओंडो राज्य के ओडिग्बो काउंसिल इलाके में एक ट्रक और बस के बीच टक्कर में बस में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई।

सड़क सुरक्षा एजेंसी से जुड़े रिचर्ड एडेटोरो ने कहा, ”11 लोग हादसे में इतनी बुरी तरह से जल गए कि उनकी पहचान भी मुमकिन नहीं है। नाइजीरिया के कई हिस्सों में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जहां सड़कों की हालत खराब है और आमतौर पर यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *