इंटरनेट डेस्क। बच्चों को खेलना कॉफी पसंद होता है और उन्हें अगर घर में भी खेलने की जगह मिल जाए तो बच्चों का सबसे पसंदीदा खेल लुका-छिपी शुरू हो जाता है। ऐसे में एक बड़ी ही रोचक बात सामने आई है। जी हां एक बच्चा लुका-छिपी खेलते खेलते एक देश से दूसरे देश पहुंच गया और छह दिन बाद उसका पता चला।
जानकारी के अनुसार एक बच्चा अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रहा था और वो कंटेनर में छिप गया। ये घटना 11 जनवरी को बांग्लादेश में घटी थी और बच्चा इसके 6 दिन बाद मलेशिया में मिला।
जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को मलेशिया के पोर्ट क्लांग पर जब समुद्री जहाज के कंटेनर्स उतारे गए और उन्हें खोला गया तो स्टाफ को कंटेनर के अंदर से एक बच्चा मिला। वो स्थानीय भाषा भी नहीं बोल या समझ पा रहा था। ऐसे में पुलिस बुलाई गई बाद में पूछताछ में पता चला कि बच्चा बांग्लादेश के चित्तागोंग का रहने वाला है और 6 दिन से शिपिंग कंटेनर के अंदर ही बंद था और लुका-छिपी का खेल खेलते हुए कंटेनर में बंद हो गया था।
