इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान अपने ही उगाए हुए कांटों के कारण आज परेशान है और उसका कारण यह है की पाकिस्तान अपने ही देश में आंतकियों को पनाह देता और उसी के कारण वहां आतंकवाद पल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक मस्जिद में बड़ा फिदायीन हमला हुआ।
जानकारी के अनुसार नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरे मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें अब तक 61 लोगो की मौत हो चुकी है। साथ ही 150 लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है। जानकारी के अनुसार मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।
खबरों की माने तो इस आत्मघाती हमले को तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के फिदायीन ने अंजाम दिया। इसका खुलासा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने खुद किया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पेशावर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।
