इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला अंडर-19 टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीते दो दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उनकी तारीफे है की कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इन सबके बीच आज का दिन टीम के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक होने वाला है और उसका कारण आपकों हम बताने जा रहे है।

भारतीय महिला अंडर-19 टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर आज सम्मानित किया जाएगा। जिसकों लेकर बीसीसीआई की और से ये आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले तीसरे टी20 मैच की शुरुआत से पहले होगा।

इस सम्मारोह की खास बात यह होगी की खिलाड़ियों को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने हाथों सम्मानित करेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह खुद इसकी पुष्टि ट्वीट के माध्यम से कर चुके है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये सम्मान समारोह होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *