इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा। पहला मैच न्यूजीलैंड ने तो दूसरा मैच भारत ने जीता है।

ऐसे में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें दोनों ही टीमें करो या मरो की स्थिती में होगी। इधर दूसरे मुकाबले में भी भारत को मैच जीतने के लिए आखरी में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

दूसरे मुकाबले में पहले न्यूजीलैंड ने खेलते हुए 99 रन का स्कोर बनाया और उसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ये स्कोर चेस करने में पूरे 20 ओवर लग गए। ऐसे में भारत को भी इस मुकाबले में ये डर सता रहा है और अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बना रहेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *