वाशिंगटन : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात कर वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दोनों ने द्बिपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा की। इजराइल और मिस्र समेत पश्चिम एशिया के दौरे से स्वदेश लौटने के तुरंत बाद ब्लिंकन ने बुधवार को डोभाल से मुलाकात की।

ब्लिंकन ने बैठक के बाद ट्वीट किया, “अमेरिका वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा है।” उन्होंने ट्वीट में कहा, “हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा करने के लिए आज भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मेरी अच्छी बैठक हुई।” भारतीय दूतावास ने भी एक ट्वीट में कहा, “दोनों पक्षों ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विचारों का आदान-प्रदान किया और चर्चा की कि कैसे भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जाए।”

डोभाल अमेरिका में एक उच्चाधिकार प्राप्त भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जैक सुलिवन से भी मुलाकात की थी। डोभाल और सुलिवन ने यहां व्हाइट हाउस में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ‘इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमîजग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) की पहली उच्च-स्तरीय बैठक की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *